सोमवार, 8 फ़रवरी 2021

जगन्नाथ मंदिर शिखर दर्शन

-मंदिर का शिखर दर्शन से पुण्य लाभ-

-पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मंदिर के शिखर एवं ध्वज दर्शन का महत्व है, बताया जाता है कि शिखर दर्शन से उतना ही पुण्य मिलता है, जितना कि मंदिर में प्रतिमा के दर्शन से मिलता है।

"शिखर दर्शनम पाप नाशम", यानेकी शिखर के दर्शन से पाप नष्ट होते हैं।चार धामो में एक जगन्नाथ धाम प्रभु लीला ,चमत्कार सहित आस्था का केंद्र है।शिखर पर लगा ध्वज वायु प्रवाह के विपरीत दिशा में लहराकर विज्ञान को चुनौती दे रहा है।पुरी के महोत्सव में भगवान जगन्नाथ, बलदाऊ,सुभद्रा की रथयात्रा में प्रयुक्त रथ की लकड़ी श्रद्धालुओं के लिए पूज्य हैं, भक्त रथ से लकड़ी ले जा कर पूजन स्थान पर रखते हैं।मंदिर के सामने का दृश्य रमणीय है।दर्शन का सौभाग्य मुझे मिला है आप भी शिखर दर्शन कीजिये।जगन्नाथ का भात, जगत पसारे हाथ।
जय जगन्नाथ जी।

2 टिप्‍पणियां:

पुरखों का खुला दरबार"

 "पुरखों का खुला दरबार" मां ने कहा था कि -"सोलह सराद म पुरखा होन को खुलो दरबार रहज।" - तब अपने जैसे अल्पज्ञ को बात कम सम...